फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बगीचे में संदूक से 267 ग्राम चरस बरामद, चौकीदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़गांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिड़रोती में की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिड़गांव पुलिस ने जाखी के नजदीक सिड़रोती में एक बगीचे के डेरे से 267 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में डेरे में चौकीदार के रूप में काम करने वाले नेपाली मूल के अर्जुन (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बगीचे में बने डेरे की तलाशी ली। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक संदूक से करीब 267 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र खीम बहादुर, निवासी रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस थाना चिड़गांव में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एफआईआर संख्या 116/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को पांच नवंबर को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें