फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टापरी में व्यक्ति से 57 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किन्नौर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने टापरी क्षेत्र में क्यूर संपर्क मार्ग पर एक व्यक्ति से 57 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की टीम बुधवार रात को गश्त करते हुए क्यूर पहुंची। वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पकड़ने के बाद जब तलाशी ली तो 57 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी पर पुलिस थाना टापरी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें