चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल में एक व्यक्ति को 90 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चौपाल पुलिस की टीम चम्बी-ननाहर की तरफ गश्त पर थी। पुलिस ने ननाहर के पास एक व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा। शक होने पर उसको रोका। उसकी तलाशी ली, तो चरस बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति की पहचान चौपाल के गागना निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है।