रामपुर बुशहर। रामपुर थाना की पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी शिमला जिला के बशड़ी निवासी 50 वर्षीय वीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। यह मामला परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज है। इसमें करीब दो लाख रुपये की राशि विवादित है। पुलिस ने 14 अक्तूबर 2026 को न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।