ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना देहा के तहत बलग गांव से चार सितंबर को चोरी हुए मोटरसाइकिल को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र निवासी बलग ने शुक्रवार को बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को उक्त नंबर की बाइक पर बलग से ठियोग की ओर जाते हुए देखा गया है। तकनीक की सहायता से पुलिस को पता चला कि उक्त बाइक हरियाणा में है। एएसआई विजय प्रकाश की अगुवाई में टीम ने चोरी हुई बाइक बरामद कर ली और 24 वर्षीय सचिन सिंह निवासी राजपुरा खुर्द, जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी के आग्रह पर उसके परिजनों को खबर दे दी गई है। चोरी के इस मामले में आगामी करवाई की जा रही है।