फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में खाई में गिरी कार, लड़की की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में देहा के मुख्य बाजार के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। मामला दर्जकर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या एचआर 36 डब्ल्यू 7126 शुक्रवार शाम सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जो सभी हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में मनीष चौहान (25) पुत्र नेक चौहान, परशुराम कॉलोनी, रेवाड़ी दीपक (29) पुत्र लक्ष्मण राम, हाउस नंबर 491, सेक्टर 6, धराहड़ा रेवाड़ी और अनन्या तिवारी पुत्री कुलदीप तिवारी, बड़ी माता मंदिर के पीछे सुभाषनगर, जिला जलौन (यूपी) सवार थे। इनमें से दीपक और मनीष को गहरी चोटें आई हैं, जबकि अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने गाड़ी चालक मनीष के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें