कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थाना कुमारसैन के तहत किंगल बड़ागांव मार्ग पर बुधवार देर शाम को एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बड़ागांव सड़क पर पानू ढांक के पास एक कार संख्या 95-0140 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक देवेंद्र पुत्र तोतुराम गांव झमोल तहसील कुमारसैन की मौत हो गई। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।