फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मूरंग पुल के पास हादसा, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। ठंगी संपर्क सड़क पर मूरंग पुल के पास सोेमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक गाड़ी खंभे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी एचपी 27 ए 2380 ठंगी से रिकांगपिओ ओर जा रही थी। इस हादसे में गाड़ी में सवार ठंगी निवासी 35 वर्षीय तांजुग राम और निरमंड के खरगा, काजू खड्ड निवासी 33 वर्षीय माया राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्किबा पहुंचाया। यहां से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक एस ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें