फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टापरी-चगांव मार्ग पर कार खाई में गिरी, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी के समीप पेश आया हादसा, आठ वर्षीय बच्चा रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के टापरी-चगांव मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि उनका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 9:30 बजे पिता-पुत्र दोनों चगांव से टापरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते जनकपुरी के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद टापरी पुलिस चौकी से एएसआई सुनील की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में कार चालक प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हुई। जबकि सूर्यांश (9) को उपचार के लिए छोल्तू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। प्रदीप कुमार, पुत्र दूनीचंद जनकपुरी चगांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चालक का बेटा घायल है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें