रामपुर में एबीवीपी की दो दिवसीय जिला समीक्षा एवं योजना बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत
दो दिवसीय जिला समीक्षा और योजना बैठक का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संगठनात्मक जिला रामपुर की दो दिवसीय समीक्षा और योजना बैठक बुधवार को ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में हुई। बैठक में वर्षभर के संगठनात्मक पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए रूपरेखा बनाई। सभी ने संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और सक्रियता को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। पूर्व में किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हुए भविष्य के लिए नई रणनीतियों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सभी इकाइयों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई। इकाइयों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। संगठन ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार, प्रांत सह मंत्री भवानी ठाकुर, जिला संयोजक रवि वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।