फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साक्षी और अदिति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व कार्यकर्ता दीपिका राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व कार्यकर्ता कुसुम ने विशिष्ट के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष रितिका नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में भारत की वीरांगनाओं विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साक्षी और अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजू और आशा ने द्वितीय स्थान और प्रदीपा और नित्या तीसरे स्थान रहीं। कार्यक्रम में नैंसी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके राष्ट्रीय युवा संसद भवन जाकर किन्नौर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर इकाई सह सचिव आयुषी, मोनिका, गौरव, सुजल, हंसराज नेगी, अनिशा, आराधना, रेखा, गुलवंशी, अमनदीप, शिवानी, प्रीतिका, प्रियंका, प्रीति और पूजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें