फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के अधिकार और शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था सुधारें सरकार : एबीवीपी

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत : एबीवीपी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एबीवीपी इकाई ने प्रदेश में शिक्षा और युवा केंद्रित मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में छात्रों के अधिकारों और शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाओं को सुधारने सहित अन्य मांगें पुरी करने की गुहार लगाई। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष सुमित नेगी ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को तुरंत बहाल किया जाए। कॉलेज में व्यवस्थाओं को सुधारा जाए। हिमाचल प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई में परिवर्तित करने के बजाय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सुदृढ़ किया जाए। वहीं, इकाई ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। इकाई ने सरकार से समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग रखी है। इस मौके पर इकाई सह सचिव दीया, सीया, ईश्वर नेगी और अरमान ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें