फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आयुष अध्यक्ष और अखिल चुने एबीवीपी के इकाई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी इकाई रामपुर ने नव कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर कॉलेज की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रदीप ठाकुर और चुनाव अधिकारी गौरिक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। आयुष शर्मा को अध्यक्ष की कमान और इकाई मंत्री का दायित्व अखिल खुराना को सौंपा गया। इनके अलावा हर्ष नेगी को उपाध्यक्ष, रवि वर्मा, आरती शर्मा, साहिल ठाकुर, साहिल भारती, युवराज और सोनिया को सहसचिव नियुक्त किया गया। वहीं, मीडिया प्रमुख अरविंद, सोशल मीडिया प्रमुख विवेक भारद्वाज, एसएफएस प्रमुख विशाखा, एसडीएफ प्रमुख डिंपल, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख हितेश कश्यप, प्रमुख मुस्कान राठौर, खेल प्रमुख विवेक भारद्वाज और सह प्रमुख शुभम नेगी को बनाया गया। इस मौके पर पूर्व इकाई अध्यक्ष रोनी राणा, पूर्व इकाई अध्यक्ष निशांत ठाकुर, जिला संयोजक रोहित ओबेरॉय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन और आशीष नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें