फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीपी 12 अक्तूबर को करवाएगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ता रामपुर में प्रैस वार्ता  करते हुए। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र को मिलेगी 31 हजार की राशि
विज्ञापन


रामपुर और किन्नौर के 2700 स्कूली बच्चों को परीक्षा में बैठने का लक्ष्य

छह अक्तूबर तक होगा स्कूली बच्चों का पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अक्तूबर में पूरे प्रदेश में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी। रामपुर और किन्नौर में यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को होगी। प्रतियोगिता में 2700 स्कूली बच्चों को जोड़ने लक्ष्य रखा है। सोमवार को हुई प्रेसवार्ता में यह बात संयोजक गौरी शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस बार इस प्रतियोगिता के लिए शुल्क 30 रुपये रखा गया है। यह परीक्षा 100 बहुविकल्पीय प्रश्न के साथ होगी। गौरी शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करवाना है। हर वर्ष इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र को 10 हजार इनाम दिया जाएगा। द्वितीय हासिल करने वाले छात्र को सात हजार और तृतीय आने वाले को छात्र को 1,100 रुपये की राशि इनाम दी जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र को 31 हजार इनाम दिया जाएगा। द्वितीय आने वाले छात्र को 21 हजार और तृतीय आने वाले को छात्र 11 हजार की राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के पंजीकरण को लेकर विद्यार्थी परिषद हर स्कूल जाकर इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों को जागरूक करेगी। वहीं प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 8580587886, 8091101856 पर संपर्क कर सकता है। इस मौके पर जिला संयोजक कपिल वर्मा और इकाई उपाध्यक्ष आयुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें