फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने रामपुर कॉलेज किया प्रदर्शन, पक्षपात करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। स्रोत: एबीवीपी 
विज्ञापन
बोले-कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एबीवीपी महाविद्यालय इकाई रामपुर ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन एक विशेष राजनीतिक दल के प्रति अपनी सद्भावना और झुकाव दिखा रहा है। इससे छात्रों के हितों का लगातार हनन हो रहा है। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली में सुधार, सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित नहीं करता है, तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि बुशहर स्वास्थ्य सोसायटी को खेल मैदान की अनुमति को रद्द किया जाए। सभी क्षेत्रीय संगठनों के लिए महाविद्यालय सभागार को खुला किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें