फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की तालाबंदी

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज के जजर भवन में तालाबंदी करते हुए | स्त्रोत: इकाई
विज्ञापन
ओल्ड ब्लॉक की खस्ता हालत से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में ओल्ड ब्लॉक खस्ता हालत है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को ओल्ड ब्लॉक में प्रतीकात्मक तालाबंदी की। एबीवीपी का कहना है कि पिछले कई वर्षों से ओल्ड ब्लॉक की स्थिति अत्यंत खस्ता बनी हुई है। इससे कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी खतरा है। एबीवीपी ने कई बार प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के समक्ष सुरक्षा की मांग उठाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 27 जुलाई को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन को ओल्ड ब्लॉक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक दिन का समय दिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचा और न ही किसी प्रकार का आश्वासन दिया गया। जिला संयोजक राहुल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जर्जर भवन में कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। परिषद ने मांग की कि ओल्ड ब्लॉक की तत्काल तकनीकी जांच की जाएं। साथ ही मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें