फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता में अभ्युदय ने हासिल किया स्वर्ण पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता में अभ्युदय ने झटका स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। डीपीएस स्कूल झाकड़ी के आठवीं कक्षा के छात्र अभ्युदय सिंह चंदेल ने गुजरात के नवसारी में आयोजित एमएमए राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। छात्र की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता में अभ्युदय सिंह चंदेल ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर माता-पिता, स्कूल और क्षेत्र का नाम चमकाया है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को पहले ही राउंड में आठ सेकंड के अंदर हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मूलत: चौपाल के रहने वाले अभ्युदय इससे पहले भी दो बार ओपन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनके पिता कमल चंदेल रामपुर में बतौर पब्लिक प्रोसिक्यूटर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें