फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने दिखाई पहाड़ी प्रकृति और वन्य जीवों की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर महाविद्यालय में अभिव्यंजना-2026 कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के जूलॉजी विभाग ने अभिव्यंजना-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया। पहाड़ी प्रकृति,पहाड़ी प्राणी कार्यक्रम की थीम रही। विद्यार्थियों ने थीम के माध्यम से हिमालय की समृद्ध जैव विविधता, वन्य जीवों और प्राकृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कविता लेखन, वन्यजीव फोटोग्राफी, कहानी लेखन, वाचन, कॉस्ट्यूम डिजाइन समेत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राजेश नेगी और सुधीर नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गर्ग के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. योजना ठाकुर ने कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभाई। डॉ. आशा गर्ग ने सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पहाड़ों को उनके वन्यजीवों के माध्यम से बोलने दें, हमारी रचनात्मकता उन्हें आवाज दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें