फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अभिजीत अध्यक्ष और अंजली बनी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ननखड़ी इकाई का 7वें सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महाविद्यालय ननखड़ी में मंगलवार को एसएफआई इकाई के 7वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन से 17 सदस्यों ने कमेटी चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। अभिजीत को ननखड़ी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अंजली को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नितिन खूंद, अमन, अभिषेक, शुभम खूंद, नमन, जुगनू, सक्षम, कार्तिक, तनुज, अनन्या, कीर्ति, अंशिका, लवीना, भाविता, रिया, सकीना और कविता को सदस्य चुना गया। एसएफआई शिमला जिला के उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने भाषण दिया। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान विश्व 2 गुटों में बंटा हुआ है, पूंजीवाद और समाजवादी। पूंजीवादी व्यवस्था का नेतृत्व अमेरिका कर रही है और पूंजीवादी व्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए अमेरिका लगातार युद्धों का सहारा लेती है। यूएनओ संयुक्त राष्ट्र संघ पर लगातार अमेरिका अपना प्रभुत्व कायम करता जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान में जब देश के अंदर लगातार छात्रों के अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं, ऐसे समय में छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही एसएफआई की प्राथमिकता है। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और कई छात्र मुद्दों कर चर्चा परिचर्चा की गई। सम्मेलन के समक्ष आने वाले समय संगठन की दिशा को तय किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने सभी का आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में ननखड़ी के अंदर छात्रों के मुद्दों के लिए आंदोलन किए जाएंगे। सम्मेलन में 35 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें