रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा अभया को हेड गर्ल चुना गया और आर्यन को हेड बॉय के खिताब से सम्मानित किया गया। विद्यालय में यह चुनाव लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए करवाया गया। छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र के पर्व की बारीकियां सीखीं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। विद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।