फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मशरांह स्कूल के छात्र आरव शर्मा ने छात्रवृत्ति योजना में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मध्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना में राजकीय उच्च विद्यालय मशरांह के छात्र आरव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद सोलन (एससीईआरटी) ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 5वीं के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया था। भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना नेशनल टेलेंट सर्च परीक्षा, जिसे संबंधित राज्य की एससीईआरटी आयोजित करती है, में चयनित विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छह में चार हजार, कक्षा सात में पांच हजार और कक्षा आठ में छह हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत शिमला जिले से दस विद्यार्थियों का चयन हुआ है। आरव शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। आरव के पिता कृष्ण दत्त कृषक हैं। माता दीपना शर्मा गृहिणी हैं। वह भारतीय सेना में जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें