सांगला (किन्नाैर)।
सांगला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) का हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि सांगला में लगातार मिल रहा जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता अब बदलाव की राजनीति चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा और कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक व्यवस्था से निकलकर एक ईमानदार, जवाबदेह और काम करने वाली राजनीति की ओर देख रही है।