रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को रिकांगपिओ में हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान चलाया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी बताया कि अभियान के दौरान लोगों ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर केंद्रित राजनीति की आवश्यकता बताई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति और जनहित की सोच पर विश्वास जताया। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने जिले के नागरिकों से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।