पीएम श्री आनी स्कूल के खिलाडिय़ों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कुल्लू के बजौरा में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आनी खंड ने खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री आनी के तीन विद्यार्थियों हर्षल, अमन और आर्यन का खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। वहीं, अब्दुल फरमान और रोहित कुमार का कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में पाठशाला के डीपीई संजय कुमार और पीईटी कांशी राम का विशेष योगदान रहा।कन्या विद्यालय आनी में आयोजित खंड स्तरीय कला उत्सव और आपदा प्रबंधन आधारित प्रतियोगिताओं में भी पाठशाला के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कला उत्सव में पाठशाला ने वाद्य वादन और समूह नृत्य में प्रथम, थ्री डी पेंटिंग, टू डी पेंटिंग और पारंपरिक कथा वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला उत्सव में शिक्षिका आशा ठाकुर और सीता ठाकुर ने विद्यार्थियों को गीत-संगीत और पेंटिंग में मार्गदर्शन किया। सुरक्षित भवन निर्माण थीम पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रतियोगिता में प्रवक्ता युगदत्त शर्मा और मुक्ता देवी के मार्गदर्शन में जमा दो की छात्राओं तमन्ना, स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सफलता पर पाठशाला प्रभारी नरेश ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता इंद्र ठाकुर, श्यामानंद, डोला राम, कुंदन शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जीत पर खुशी जताई है।