फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी विस में 1792 नए लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन से करीब डेढ़ साल में ही सरकार ने 1792 नए लाभार्थियों को जोड़ा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रति माह करीब 100 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। जनवरी 2023 के पश्चात अब तक कल्याण विभाग की ओर से इन नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इतना ही नहीं इन नए मामलों को सामाजिक सुरक्षा में जोड़ने के पश्चात प्रति त्रैमासिक भुगतान में भी सरकार 1 करोड़ रुपये से ज्यादा अतिरिक्त राशि लाभार्थियों को प्रदान कर रही है। विधानसभा क्षेत्र के दो उपमंडलों आनी और निरमंड में जनवरी 2023 तक कल्याण विभाग प्रति त्रैमासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 6.66 करोड़ रुपये खर्च कर रहा था। वर्तमान सरकार की ओर से नए 1792 लाभार्थी जोड़े जाने के बाद अब प्रति त्रैमासिक खर्च 7.69 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें