फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छाया आनी स्कूल

विज्ञापन
पीएम श्री आनी स्कूल में अंडर-14 प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पाया दूसरा स्थान। स्रोत : स्कूल प
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा है। हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में संपन्न अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पाठशाला ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। पाठशाला ने बीते साल लोकनृत्य प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया था और जिला स्तर पर लगातार सात साल से विजेता बना हुआ है। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में शास्त्री अध्यापिक आशा ठाकुर का विशेष योगदान रहा। नादौन में विद्यार्थियों के साथ शारीरिक शिक्षक कांशी राम बिट्टू, डोला सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की इस सफलता पर पाठशाला प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर सहित सभी शिक्षकों और एसएमसी कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पाठशाला को गौरवान्वित करने वाला क्षण कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें