फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कार दुर्घटना ने बिश्लाधार के एक ही बिरादरी के चार परिवारों छीना सहारा

विज्ञापन
राणाबाग-करशाला मार्ग पर वीरवार देर रात गहरी खाई में जा गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। बिश्लाधार क्षेत्र में हुई कार दुर्घटना में काल का ग्रास बने चारों व्यक्ति कभी न भूल पाने वाले जख्म दे गए हैं। कार में चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे। वीरवार रात को चारों श्वाड़ से अपने घर की ओर आ रहे थे। यह रात उनके जीवन पर काल बनकर छा गई और चारों युवाओं के परिजनों को ताउम्र न भूल पाने वाले जख्म दे गई। कार दुर्घटना की किसी को भी भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह एक ग्रामीण ने ढांक से गिरी एक कार को देखा तो उसने ओरों की सूचना दी। उसके बाद छानबीन की तो मालूम हुआ कि करीब तीन सौ मीटर खाई में एक कार गिरी है, जिनमें सवार चारों युवकों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में काल का ग्रास बने चारों युवक बिश्ल गांव से संबंध रखते थे। मृतक युवकों में सुनील, संजीव और वीरसिंह एक ही बिरादरी के बेटे थे। चारों के परिवारों के ये सभी सुपूत परिवारों का सहारा था। इनके दुनिया से जाने के बाद अब परिवार का सहारा सभी परिवारों से छिन्न गया है। सभी परिवारों को दुख का पहाड़ टूट गया है। इसमें से वीरसिंह का परिवार तो बहुत ही बेसहारा हो गया है। क्योंकि वीरसिंह के 21 वर्षीय बेटे की भी पहले सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें बेटे की रीढ़ की हड्डी टूटी है। इससे बेटा जहां पहले से व्हील चेयर पर जीवन से संघर्ष लड़ रहा है, वहीं अब वीरसिंह के इस दुनिया से चले जाने के बाद परिवार पूरी तरह बेसहारा सा हो गया है। इस दुर्घटना से पूरे बिश्लाधार क्षेत्र में मातम है। क्षेत्र के ये चार व्यक्तियों के जाने से हर कोई सदमे में है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद शवों का दाह संस्कार चारों के पैतृक स्थान में कर दिया गया है। आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें