फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आखिर 20 साल बाद आनस स्कूल को मिली रोशनी

विज्ञापन
आनस स्कूलमें 10 ​दिन पहले बिना बिजली के ​शिक्षा ग्रहण करते छात्र और छात्राएं। फाइल फोटो
विज्ञापन
अब विद्यार्थियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी, खबर छपने के 10 दिनों में बिजली की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय आनस स्कूल को आखिर 20 साल बाद रोशनी मिल गई। यह स्कूल बिना बिजली कनेक्शन के चल रहा था। इस कारण स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों समेत शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, स्कूल के लिए कंप्यूटर और स्मार्ट क्लासेज का लग पाना बेहद मुश्किल था। खराब मौसम में बच्चे अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर थे, लेकिन अब स्कूल में बिजली की आपूर्ति मुहैया हो गई है। इस समस्या को अमर उजाला ने 'अव्यवस्था के अंधेरे में शिक्षा की रोशनी ढूंढ रहे बच्चे' खबर में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपते ही विभाग हरकत में आया और 10 दिनों के अंदर स्कूल में बिजली कनेक्शन लगा दिया। अब विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल ने भी इसके लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने एसडीएम निरमंड सहित उपायुक्त कुल्लू को इस बारे में जानकारी दी। स्कूल की मुख्य अध्यापक शिशु शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल को गोद लेने वाले मनजीत ठाकुर और देविंद्र कुमार ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड का आभार जताया है।

आनस स्कूलमें 10 दिन पहले बिना बिजली के शिक्षा ग्रहण करते छात्र और छात्राएं। फाइल फोटो

आनस स्कूलमें 10 दिन पहले बिना बिजली के शिक्षा ग्रहण करते छात्र और छात्राएं। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें