फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आम आदमी पार्टी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। किन्नौर के सह सचिव विद्या सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विद्या सिंह ने कहा कि सरेआम हुई यह हत्या प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का प्रमाण है। जनता के बीच भय का माहौल है और प्रशासन स्थिति को संभालने में विफल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और फास्ट ट्रैक जांच की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने चेताया कि यदि प्रदेश में महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य में अपराधियों के लिए मिसाल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें