फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में युवक 270.540 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में छारकी-चंबी मार्ग पर पुलिस ने एक युवक से 270.540 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान चंबी में एक युवक को संदेहजनक परिस्थिति में सड़क से गुजरते देखा। युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को पकड़कर शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से तराजू सहित 270.540 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान चीवना-बदलावग गांव निवासी अजय कालटा के रूप में हुई है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें