फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पराला मंडी में गाड़ी में सोये बागवान पर चाकू से हमला, घायल आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब उतारने के बाद गाड़ी में सोया था चौपाल को सागर, लूट के लिए दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की पराला मंडी में रविवार रात को पिकअप गाड़ी में सो रहे बागवान पर दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बागवान बुरी तरह घायल हुआ है। बागवान को ठियोग अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घायल की पहचान चौपाल के रणवी निवासी 38 वर्षीय सागर, पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। घायल बागवान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पिकअप से पराला मंडी में सेब उतारे। इसके बाद वाहन को आगे की तरफ खड़ा कर दिया और गाड़ी के अंदर सो गया। रविवार रात करीब 2:00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर घुस आए और उससे पैसों की मांग करने लगे। सागर के इन्कार करने पर बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वह किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घायल अवस्था में मंडी में तैनात पुलिस कर्मियों तक पहुंचने में कामयाब हुआ। पुलिस कर्मियों ने छैला चौकी में इसकी सूचना दी और कोटखाई से 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें