फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोछडी में एक महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिता के शिकायत पर पति के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी के तहत कोछड़ी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना झाकड़ी की जानकारी के अनुसार, पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सनारसा निवासी गोकल राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी छह साल पहले कोछड़ी के अमित कुमार के साथ हुई थी। 27 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि बेटी मनीषा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित कुमार उनकी बेटी को पीटता था। कुछ साल से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था, इसको लेकर मनीषा परेशान रहती थी। उसने परिजनों को बताया भी था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। उन्होंने पुलिस से गहन जांच कर अमित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कोछड़ी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें