फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवरात्र पर भीमाकाली मंदिर सराहन में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
मां भीमाकाली मंदिर में रविवार को माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
. माता के दर्शन को दिनभर कतारों में खड़े रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। माता भीमाकाली मंदिर सराहन में चैत्र नवरात्र पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मौसम खुलने और छुट्टी का दिन होने के कारण मंदिर में सुबह से श्रद्धालु जुटने शुरू हुए। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। लंबा इंतजार करने के बाद श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने का मौका मिला। श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को दूरदराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शुरुआती नवरात्र में बारिश के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। बारिश थमने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी संख्या देखी गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर माथा टेका। पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की। मंदिर न्याय ने श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीमाकाली न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि रविवार को मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। मंदिर में नव दुर्गा पाठ जारी हैं। श्रद्धालुओं के लिए न्यास की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में न्यास के कर्मचारी तैनात हैं।

मां भीमाकाली मंदिर में रविवार को माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें