फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता अक्तूबर में होगी

विज्ञापन
स्वास्तिक फाउंडेशन रामपुर में बैठक करते हुए: स्त्रोत: संवाद
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलेगा पौधरोपण अभियान : पवन चौहान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन ने शुक्रवार को बैठक की। फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 2025 में आयोजित बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक अनूठी पहल की चलाई गई थी। प्रतियोगिता में प्रत्येक डॉट बॉल के बदले पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था। प्रतियोगिता में डॉट बॉल की संख्या के आधार पर 9,500 पौधे लगाए जाएंगे। पहल का उद्देश्य खेल को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देना है। अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें