फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में बुजुर्ग की जेब से पचास हजार रुपये ले उड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में बीमार बेटे के इलाज के लिए निकाले थे पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में एक बुजुर्ग की जेब से पचास हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की पहचान धाली सैंज निवासी जय राम के रूप में हुई है।बुजुर्ग अपने पोते के साथ शिमला के अस्पताल में उपचाराधीन बेटे से मिलने जा रहा था। चोर ने बड़ी होशियारी से बुजुर्ग की जेब से पचास हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित जय राम सुबह के समय अपने पोते के साथ शिमला की ओर जाने वाली बसों के ठहराव वाली जगह पर खड़े थे, जब दिनदहाड़े उनके साथ यह घटना घटी। बुजुर्ग को चोरी का अहसास उस समय हुआ, जब उन्होंने अपनी जेब को टटोला। बुजुर्ग अपने साथ हुई इस वारदात से इतने सहम गए कि कुछ पलों तक वह गुमसुम और हक्के-बक्के रह गए। उनके साथ बस का इंजतार कर रहे उनके पोते ने उनको संभाला और साथ लगती पुलिस चौकी में जाकर अपनी आप बीती सुनाई। जय राम ने यह धनराशि अपने बेटे के इलाज के लिए पोस्ट ऑफिस से निकाली थी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का हाल यह है कि न तो पोस्ट आफिस में और न ही चोरी वाली घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी लगा हुआ है। प्रेम घाट चौक में पुलिस प्रशासन ने एक सीसीटीवी लगाया है, लेकिन वह भी पिछले दो-तीन दिनों से खराब पड़ा है। दूसरी ओर वारदात वाली जगह के आसपास की दुकान में लगे कैमरे भी खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की कई वारदात इस जगह पर चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों ने इस जगह पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें