फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में 22 और 23 अगस्त को सजेगा तहसील स्तरीय मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
आराध्य देवता साहिब पलथान शोली के सानिध्य में मनाया जाएगा पारंपरिक मेला
विज्ञापन


. मेले की तैयारियों में जुटी मंदिर कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी में 22 और 23 अगस्त को तहसील स्तरीय मेला सजेगा। आराध्य देवता साहिब पलथान शोली के सानिध्य में पारंपरिक मेला मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता साहिब पलथान शोली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि तहसील स्तरीय मेला ननखड़ी चौक पर मनाया जाएगा, जिसमें इष्ट देवता साहिब पलथान शोली मुख्य आकर्षण रहेंगे। 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे देवता पलथान शोली के आगमन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। दोपहर 12:00 बजे मेला मैदान में देव नृत्य रहेगा। इसके बाद मेले में देवलुओं के साथ ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डालेंगे। ऐतिहासिक मेले में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर महानाटी डालेंगी और संस्कृति संजोने का संदेश देंगी। रात्रि नाटी का भी आयोजन होगा। वहीं, 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे इष्ट देवता पूजन होगा। दोपहर 12:00 बजे मेला मैदान में देवता पलथान शोली का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद फिर से देवलू और ग्रामीण नाटी डालेंगे। इसके बाद दोपहर बाद 2:00 बजे देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम 6:00 बजे देवता पलथान शोली मेले से गांव कोटी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें