ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग के छैला बाजार में तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। यह हादसा शनिवार की रात को करीब 9:15 बजे हुआ। पुलिस ने कार चालक रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोहित मारुति कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इस दौरान कार ने शिकायतकर्ता आकाश के खड़े वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक ट्रक और अन्य खड़ी कार से भी टकरा गई। मामले में ठियोग थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।