ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सराहन में सोमवार को तनाव और दर्द प्रबंधन के विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सराहन केंद्र में डॉ. गुरिंदर सिंह एमडी, डॉ. नवीन सभरवाल और सौरव सिंह ने प्रतिभागियों को तनाव, दर्द के कारणों, शारीरिक, मानसिक प्रभावों और प्रभावी प्रबंधन के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया। डॉ. गुरिंदर सिंह ने बताया कि सकारात्मक सोच और नियमित व्यायाम आवश्यक तनाव मुक्त रहने के लिए जरूरी है। विशेषज्ञों ने तनाव को नियंत्रित करने के लिए सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या और समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जगदीश राम भट्ट, उप-कमांडेंट, कार्यवाहक कमांडेंट राज कुमार ठाकुर, असिस्टेंट कमांडेंट, 32 अन्य कार्मिक और 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।