फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमरोल गांव में आग से छह कमरों का मकान राख

विज्ञापन
मसली पंचायत के हिमरोल में आग में जला मकान। संवाद
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के पास सिर्फ शरीर पर पहने कपड़े बचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव की मसली पंचायत के हिमरोल गांव में सोमवार सुबह आग से घर छह कमरों का मकान जल गया। आग की इस घटना में पीड़ित परिवार के लोग केवल तन के कपड़े की बचा सके। आग से पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंच कर फौरी राहत उपलब्ध करवा दी है। जानकारी के अनुसार हिमरोल गांव के विरेंद्र पुत्र पुरण के मकान की ऊपर की मंजिल से आग शुरू हुई। घटना के समय घर के अंदर बच्चे सोए थे। विरेंद्र और उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा लाने गए थे। आग की घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को मकान के अंदर से बाहर निकाला। आग ने कुछ मिनटों में ही लकड़ी के पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने अग्निशमन केंद्र रोहड़ू और चिड़गांव में इसकी सूचना दी। लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले पूरा मकान और भीतर का सारा सामान जल कर राख हो गया। विरेंद्र ने बताया कि उनके पास तन के कपड़े के सिवाए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आग ऊपर की मंजिल से शुरू हुई, इसलिए शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है। आग लगने के करणों की जांच चल रही है। पीड़ित को राशन, बर्तन और अन्य सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मसली पंचायत के हिमरोल में आग में जला मकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें