फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में जल्द मिलेगी दूसरे शौचालय की सुविधा

विज्ञापन
नित्थर बाजार में जल्द मिलेगी शौचालय की सुविधा। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। मुख्यालय नित्थर में छह पंचायतों से रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां शौचालय को लेकर परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब जल्द ही शौचालय की समस्या से राहत मिलने वाली है। बाजार में दूसरे शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे कुछ दिनों में आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। देहरा पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर और उपप्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि नए शौचालय का निर्माण पूरा हो गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे कुछ दिन में चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंचायत की प्राथमिकता है। पंचायत से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें