फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क से हटाई चट्टान, यातायात बहाल होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागीपुल से जाओ सड़क पर लोक निर्माण विभाग की टीम देर रात तक जुटी रही
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। बागीपुल से जाओ सड़क पर यातायात बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम सोमवार देर रात तक जुटी रही। रिछूबनाया नाले पर आई एक बड़ी चट्टान को हटा दिया गया है। इससे सड़क पर यातायात बहाल होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग निरमंड की टीम सोमवार देर रात तक बहाली के कार्य में लगी रही। टीम ने रिछूबनाया नाले पर आई बड़ी चट्टान को सफलतापूर्वक हटा दिया है। इसके बाद जेसीबी मशीन भी वहां से आगे निकल गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य में बागीपुल वृत्त के कनिष्ठ अभियंता अमन ठाकुर शामिल रहे। जेसीबी मशीन ऑपरेटर रमेश कुमार, जिनकी सेवाएं ब्रौ वृत्त से ली गई थीं, ने भी सहयोग किया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी प्रीतम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क बहाली के प्रयास जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यदि मौसम साफ रहता है तो काम में तेजी आएगी। सड़क मार्ग पर फिर से भूस्खलन न होने की स्थिति में मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यातायात बहाल करने का लक्ष्य है। यह स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें