फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राय शरण बस हादसे के विरोध में रामपुर में होगी आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगवैली के तीनों पंचायतों के संगठन होंगे शामिल, खटारा बसों पर रोक और सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के राय शरण में हाल ही में हुए बस हादसे के विरोध में नोगवैली के ग्रामीण मंगलवार को रामपुर में प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली निकालेंगे। सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित सफर अभियान के तहत आयोजित होने वाली इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और आम लोग शामिल होंगे। डंसा पंचायत के पूर्व प्रधान देश कुमार हुडन रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली के माध्यम से ग्रामीण हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग उठाएंगे। साथ ही रामपुर डिपो की पुरानी और असुरक्षित बसों के संचालन पर रोक लगाने और दुर्घटनाग्रस्त सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की जाएगी। पूर्व प्रधान देश कुमार हुडन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। वहीं, ग्रामीण रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह राय शरण में पेश आए बस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि चालक-परिचालक सहित 21 अन्य लोग घायल हुए थे। इनमें कई घायलों को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। अन्य घायलों का उपचार रामपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने पशाडा कैंची से सनेई, सुंडा-लालसा, ऊरू से बेसड़ी-मकड़ोली, डंसा, पनोली, बाहलीधार और शांदल सहित क्षेत्र की बदहाल सड़कों को जल्द सुधारने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें