फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर से खनेरी तक निकाली शोभायात्रा, भगवान वाल्मीकि के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में हवन-पूजन, मंगलवार दोपहर को होगा भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि सुधार सभा की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मुख्य शहर स्थित वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और हवन-पूजन किया गया। शाम करीब 5:30 बजे खनेरी से शोभायात्रा निकाली गई, जो भगवान वाल्मीकि के जयकारों के बीच रामपुर पहुंची। महोत्सव के तहत सोमवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में हवन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। वाल्मीकि सुधार सभा के अध्यक्ष गीता राम ने बताया कि जयंती महोत्सव के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के तहत मंगलवार दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव दीपेश डिल्लन, कोषाध्यक्ष सागर, अशोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें