फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में निकाली श्री सत्य साईं बाबा की शोभायात्रा

विज्ञापन
रामपुर में श्री सत्य साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा में भाग लेने श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मंगलवार को श्री सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन रामपुर बुशहर (शिमला ग्रामीण) ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में साईं भक्तों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने रामपुर बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान श्री सत्य साईं बाबा के सार्वभौमिक संदेश 'लव ऑल, सर्व ऑल' अर्थात सभी से प्रेम करो और सभी की सेवा करो को जन-जन तक पहुंचाया गया। श्री सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन रामपुर बुशहर के अध्यक्ष पीएस मांटा ने बताया कि संस्थान की ओर से क्षेत्र में सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन जरूरतमंदों की सेवा के साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऑनलाइन कोचिंग, मार्गदर्शन, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम चला रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें