रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने सोमवार देर शाम को चरस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम चिड़गांव बाजार में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने चिड़गांव में एक व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास से 406 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान चिड़गांव के गांव पयाना के 52 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।