फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टांकरी लिपि के संरक्षण को एक माह की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के 76 विद्यार्थी और शोधार्थी ले रहे प्रशिक्षण, अक्षर ज्ञान से लेकर लेखन पद्धति तक सीखेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश की प्राचीन टांकरी लिपि के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजकीय महाविद्यालय सोलन और हिम संस्कृति शोध संस्थान देहुरी, आनी के संयुक्त तत्वावधान में एक माह की ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। 16 नवंबर से शुरू हुई इस कार्यशाला में देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 76 विद्यार्थी, शिक्षक और शोधार्थी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ सत्र में राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुश भारद्वाज ने अध्यक्षता की। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बल्हार के सहायक आचार्य डॉ. यज्ञदत्त शर्मा मुख्य वक्ता रहे। डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने टांकरी लिपि के विकास, विस्तार और ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए अपने करीब 20 वर्षों के शोध अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और इतिहास को समझने में टांकरी लिपि की अहम भूमिका रही है। मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी शर्मा ने कहा कि टांकरी में लिखी पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं। इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं, डॉ. अंकुश भारद्वाज ने टांकरी लिपि को इतिहास एवं पुरातत्त्व के पाठ्यक्रम में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. शिव भारद्वाज ने बताया कि एक माह तक चलने वाले ऑनलाइन सत्रों में प्रतिभागियों को टांकरी लिपि का अक्षर ज्ञान, लेखन पद्धति, व्यावहारिक अभ्यास और मूल्यांकन करवाया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य प्राचीन लिपि के प्रति नई पीढ़ी में रुचि पैदा करने के साथ इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें