रामपुर कॉलेज में छात्र और छात्राओं को भूकंप से निपटने बारे जागरूक करते। संवाद
मॉकड्रिल के जरिये छात्र-छात्राओं को भूकंप से बचाव पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में भूकंप में बचाव को लेकर मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भूकंप आने पर बचाव, उपाय और नुकसान को कम करने की बारीकियां सिखाई गईं। कॉलेज में आपदा प्रबंधन समिति ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। कार्यक्रम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और भूगोल के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शशि ठाकुर ने भूकंप विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही समिति के सदस्य ललित, सिमरन और रिया ने मिलकर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया और मॉकड्रिल के माध्यम से सही कदमों का अभ्यास करवाया।