बागवानी मंत्री ने की घोषणा, ग्रामीण लोकतंत्र में ग्राम पंचायतों की भूमिका पर अनुभव किए साझा
विज्ञापन
कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नोर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीण लोकतंत्र में पंचायतों की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। नेगी ने ग्राम सभा के विकास कार्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान मंत्री ने कल्पा क्षेत्र में मिनी सचिवालय और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की घोषणा की। इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक और राजस्व कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कल्पा कंडे सड़क कार्य और सीवरेज परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कल्पा में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पुलिस चौकी के पास बनाया जाएगा। पुराने स्वास्थ्य भवन का उपयोग नशे से ग्रस्त युवाओं के उपचार और पुनर्वास के लिए होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना है। बालिका आश्रम कल्पा के भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इससे निर्धन और उपेक्षित वर्गों के बच्चों को लाभ मिलेगा। नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बदल रही है। जिला के भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ, कानम और निचार के विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से जोड़े गए हैं। इसका लक्ष्य जनजातीय जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इस वर्ष से पहली से आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा शुरू की गई है। बागवानी मंत्री ने कांग्रेस सरकार की ओर से निर्धन और उपेक्षित वर्गों के लिए लिए गए निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़ अधिनियम-1968 और मनरेगा-2005 को महत्वपूर्ण बताया। नेगी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं और समान विकास का आश्वासन दिया।
कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी को कृषि