फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 11 महीने से बंद सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
गुगरा कुटवा सडक़ की बहाली को लेकर एसडीएम आनी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
आनी में विधायक के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की देऊठी पंचायत में 11 महीनों से बंद पड़ी गुगरा से कुटवा सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। बुधवार को स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट से मिला और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों, किसानों और कर्मचारियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सेब सीजन को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि देऊठी पंचायत के अधिकांश लोग बागवानी पर निर्भर हैं और यदि समय रहते सड़क बहाल नहीं हुई, तो किसानों-बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेब समेत अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई प्रभावित होगी, जिससे लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन और विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ने आश्वासन दिया कि सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास तेज किए जाएंगे। वहीं, एसडीएम ने भी संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क बहाल नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

गुगरा कुटवा सडक़ की बहाली को लेकर एसडीएम आनी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें