फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीत, भाषण, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रोहडू
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

रोहड़ू में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने की। बैठक में निर्णय लिया कि गणतंत्र दिवस का समारोह एसडीएम कार्यालय परिसर रोहड़ू में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:55 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रीय गान, पूर्वाह्न 11:05 बजे हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर और पूर्वाह्न 11:10 बजे से 11:25 बजे तक मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके बाद स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति गीत, भाषण, एकल गायन और लोक नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज, परेड, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों के लिए विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने नायब तहसीलदार और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में तहसीलदार धीरज शर्मा, नायब तहसीलदार दया नंद शर्मा, स्कूल के अजीत वर्मा, एएसआई यशपाल राणा, नगर परिषद रोहड़ू के एसडीओ शैलेंद्र जिंटा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहड़ू डॉ. मोनिका नैंटा, प्रधानाचार्य उत्तम चंद समेत अन्य अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें